फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खिलाड़ियों में जोश भरने गुल्लू के साथ पहुंची मून स्कूल ओलंपिक की मशाल, 18 खेलों का होगा आयोजन

Fri, 03 Oct 2025 09:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मून स्कूल ओलंपिक में 18 खेलों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को बच्चों ने शुभंकर गुल्लू के साथ मशाल लेकर पूरे स्कूल परिसर में चक्कर लगाया और अन्य बच्चों से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कहा।
 
विज्ञापन
मून ओलंपिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दिल्ली पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में 2 नवंबर से शुरू होने वाले 19वें मून स्कूल ओलंपिक की मशाल शुक्रवार को अपने दूसरे पड़ाव कैंट रोड स्थित कैंटोनमेंट इंटर कॉलेज पहुंची। साथ में शुभंकर गुल्लू भी रहा। शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने जबरदस्त स्वागत किया। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन


मशाल रैली के साथ मून टीवी के डायरेक्टर राजीव दीक्षित, आयोजन समिति के मनीष तिवारी, मनोज शर्मा विद्यालय पहुंचे। राजीव दीक्षित ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल ताज सिटी व आयोजन समिति के संरक्षक नजीर अहमद के संरक्षण में मशाल रैली पहुंची। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार लवानियां व स्कूल स्पोर्ट्स हेड ललित पाराशर, अंकुर लवानियां व छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया।

इसके बाद बच्चों ने शुभंकर गुल्लू के साथ मशाल लेकर पूरे स्कूल परिसर में चक्कर लगाया और अन्य बच्चों से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कहा। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस साल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स इंचार्ज ललित पाराशर ने किया। राजीव दीक्षित ने बताया कि मून स्कूल ओलंपिक में 18 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्विमिंग, एथलेटिक्स, शूटिंग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, स्केटिंग, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, खो-खो आदि हैं।

उन्होंने कहा कि कैंटोनमेंट इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का विगत वर्षों में शानदार प्रदर्शन रहा है। 22 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। उम्मीद है कि इस वर्ष भी प्रतिभाग और उम्दा प्रदर्शन रहेगा। रैली के दौरान विद्यालय के निर्मल गौतम, संजू कुमारी, पूनम चाहर, अंकुर, सोमेश दुबे, मनोज शर्मा, ताराचंद, राजेश गुप्ता आदि खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

आज होंगे डीपीएस ताज सिटी में स्विमिंग मुकाबले
आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानियां व उमेश शर्मा ने बताया कि मून ओलंपिक स्विमिंग चैंपियनशिप के सभी मुकाबले दिल्ली पब्लिक स्कूल ताज सिटी के तरणताल में शनिवार को होंगे। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राजीव उपाध्याय और प्रभात जैन करेंगे। मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें