फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राहगीरों पर हमला कर रहे बंदर

Fri, 23 Aug 2024 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बा की सड़कों, मोहल्लों से लेकर रेलवे स्टेशन तक बंदरों का खौफ है। बंदरों के काटने से पीड़ित लोग प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। बंदरों के हमलों से बचाव के इंतजाम नहीं करने से लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कस्बा में इन दिनों लोगों पर बंदरों के हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। सड़क, घर की छतों, बाजार के साथ रेलवे स्टेशन रोड पर भी काफी संख्या में बंदर देखे जा सकते हैं। रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर यात्रियों को बंदर दौड़ा लेते हैं। उनसे बैग और अन्य सामान छीन लेते हैं। बीते 10 दिन में छह लोगों को बंदर हमला कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील रोड पर भी बंदरों का ऐसा ही खौफ है। बंदरों का झुंड वाहन चालकों पर भी हमला कर देता है। खेतों में भी बंदरों द्वारा किए जा रहे नुकसान से किसान भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन से बंदरों की बचाव के उपाय कर इस गंभीर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें