फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बंदरों ने किया पांच साल के मासूम पर हमला, शोर सुन दौड़े लोग....ऐसे बचाई जान; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 13 Jul 2024 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

पांच साल के मासूम पर बंदरों ने हमला कर दिया। लोगों के शोर और मासूम की हिम्मत की वजह से बंदर उसे छोड़ भागे। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन
बंदरों ने किया मासूम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में बंदरों का आतंक किस कदर बढ़ता जा रहा है, इसकी बानगी देखने को एक बार फिर मिली है। नगर में घर जा रहे पांच साल के मासूम पर बंदरों ने हमला बोल दिया। गनीमत रही कि उस समय मौके से निकल रहे लोगों ने शोर मचा दिया, जिसके कारण बंदर बच्चे को छोड़कर भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन




 
Trending Videos

मदन मोहन घेरा क्षेत्र में रहने वाले गोपाल चतुर्वेदी का पांच साल का बेटा किशन किसी काम से घर से बाहर आया। किशन जैसे ही घर वापस जा रहा था कि तभी मदन मोहन मंदिर के लिए सीढ़ियों की तरफ से जाने वाले रास्ते पर बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से किशन घबरा गया और चीखने लगा। कुछ महिला उससे दूर खड़ी थीं। इसी बीच किशन बंदरों से बचने को भागता हुआ निकलता है। लेकिन वहां मौजूद दो बंदर उसे दबोच लेते हैं, जिससे वह जमीन पर गिर जाता है। जमीन पर गिरने के बाद बंदर उसे काट खाने की कोशिश करते हैं।

 
विज्ञापन

वहीं बंदरों के इस हमले को देख वहां मौजूद महिला उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर पाती। किशन पर अचानक बंदरों द्वारा किए गए हमले को देख गली में खड़े लोग शोर मचाते हुए किशन की तरफ दौड़ते हैं। वहीं किशन बंदरों से बचने के लिए हिम्मत दिखाता है। जिसका नतीजा यह होता है कि वह बंदरों के चंगुल से छूट जाता है और भाग खड़ा होता है। गनीमत रही कि इस हमले में किशन को कोई गंभीर चोट नहीं आई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें