फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के पास इटली की सैलानी को बंदर ने काटा, दिल्ली भेजा

Thu, 22 Nov 2018 04:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
इटली की सैलानी को बंदर ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग और विदेशी पर्यटक बंदरों के हमले के लगातार शिकार बन रहे हैं। बुधवार को ताजमहल के पास पश्चिमी गेट पर इटली की महिला सैलानी पर बंदर ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


पर्यटक के पैर में पंजा मारने से चोट आई, जिस पर पर्यटन पुलिस ने एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया और बाद में ताजमहल दिखाया।
इटली से ताजमहल का दीदार करने आई महिला पर्यटक मरियम बुधवार सुबह सात बजे पश्चिमी गेट के पास अमानती सामानघर में अपना सामान जमा कर टिकट काउंटर की ओर जा रही थी तो नीम तिराहा के पास बंदर ने उस पर हमला कर दिया। 

हमले से बचते समय मरियम के दोनों पैरों पर बंदर के पंजे लग गए, जिससे उन्हें चोट लग गई। मरियम की चीख सुनकर पर्यटन थाना और ताज सुरक्षा पुलिस के सिपाही उनके पास पहुंचे और अपने साथ फतेहाबाद रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में ले गए।
विज्ञापन


 महिला पर्यटक मरियम को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया और पैरों पर दवा लगाकर पट्टी कराई। हमले से घबराई मरियम को पर्यटन पुलिस अपने साथ ही ताजमहल तक लाई और ताज का दीदार कराया। दोपहर बाद इटली की पर्यटक को दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस में बैठाकर रवाना किया। मरियम ने पुलिस को इस सहयोग पर थैंक्स कहा।
विज्ञापन

हमले कई, पकड़ने का प्रयास एक भी नहीं

ताजमहल पर दो साल से बंदरों द्वारा सैलानियों पर हमले हो रहे हैं। दशहरा घाट से ताज के अंदर आने के बाद बंदर पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले 22 मई को फ्रांस के दो पर्यटकों पर बंदरों ने हमला कर काट लिया था। 

तब भी पैरों को बंदर ने घायल कर दिया था। इसके बाद अगस्त में इंदौर, सितंबर में बंगलुरू और अक्तूबर में पुणे के पर्यटकों को बंदर काट चुके हैं। इस संबंध में टूरिज्म गिल्ड ने मुख्यमंत्री को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। 

उस पत्र पर महानिदेशक पर्यटन ने आगरा के कमिश्नर और डीएम को बंदर, कुत्तों और सांड़ पर अंकुश के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें