फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण की नगरी में सपेरे से सांप छीनकर ले गया बंदर, वीडियो वायरल

Sun, 28 Oct 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सांप को पकड़कर भागता बंदर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रेम की नगरी मथुरा-वृंदावन में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब जनता के साथ ही जानवरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। वृंदावन की एक गली में एक बंदर सपेरे के हाथ से सांप छीनकर ले भागा। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास चबूतरे में एक सपेरा बैठा था। वह अपने सांप का रख-रखाव कर रहा था। इसी बीच पास की दुकान के ऊपर से एक बंदर नीचे उतरा और सपेरे के हाथ से सांप को छुड़ा कर ले गया। 
विज्ञापन


सपेरे ने अपने सांप को बंदर के हाथों जाते देखकर छुड़ाने की बहुत कोशिश की। वह दुकान के ऊपर तक चढ़ गया। पर बंदर तक नहीं पहुंच सका। वह गिरते-गिरते बचा। इस दौरान सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। 
विज्ञापन


ये मामला 26 अक्तूबर का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब जानवरों पर हमला करने लगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें