फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: टिकट लेने आई विदेशी पर्यटक पर बंदर ने किया हमला, कान में लगी चोट

Thu, 24 Nov 2022 10:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के ताजमहल पर बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर यहां बंदर के हमले से विदेशी महिला घायल हो गई। घटना उस समय की है, जब वो  टिकट काउंटर पर पहुंची थीं।
विज्ञापन
ताजमहल परिसर में घूमता बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर बृहस्पतिवार को एक विदेशी महिला बंदर के हमले में घायल हो गई। महिला सुबह 9 बजे गाइड के साथ पूर्वी गेट स्थित टिकट काउंटर पर पहुंची थीं। दीवार पर बैठे बंदरों ने अचानक झपट्टा मारा तो बचने के प्रयास में वह गिरीं और कान में चोट लग गई। अन्य पर्यटकों के शोर मचाने पर बंदर भाग गए।

बंदरों से डरी नजर आई पर्यटक

टिकट विंडो पर मौजूद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों ने महिला पर्यटक का प्राथमिक उपचार किया। कुछ देर बाद पर्यटक ने गाइड के साथ ताजमहल देखा, लेकिन वह बंदरों को देखकर सहम जाती रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: कर्ज से परेशान सैलून संचालक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी, योगी जी, मैं गरीब आदमी हूं...
विज्ञापन

 

बढ़ रहा बंदरों का आतंक

ताज में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। दीवार से सटे पेड़ों की छंटाई के बाद भी बंदर मेहमान खाने की ओर पहुंच रहे हैं। कुछ जगह फें सिंग होने पर भी बंदर झुंड में प्रवेश कर रहे हैं। सितंबर और अक्तूबर में 15 से ज्यादा पर्यटकों को बंदर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें