फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर दुकानदार की हुई मौत

विज्ञापन
16एमएनपी-11-मृतक शशीकांत का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के बालाजीपुरम निवासी एक दुकानदार घर की छत पर सो रहा था। सुबह करीब छह बजे बंदरों के एक झुंड ने हमला कर दिया। बचकर भागे दुकानदार का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे आ गिरा। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बालाजीपुरम निवासी 45 वर्षीय शशिकांत मिश्रा बस स्टैंड के पास परचून की दुकान चलाते थे। बुधवार की रात दुकान बंद करने के बाद वह घर गए और खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। बृहस्पतिवार की करीब साढ़े पांच बजे बंदरों का झुंड छत पर आ गया। बंदरों के लड़ने की आवाज सुनकर शशिकांत जाग गए। तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। बचकर भागते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गए। जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें