फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ने किया ताजमहल का दीदार, एसपी सिंह बघेल ने किया स्वागत

Sun, 20 Nov 2022 03:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताज की बेहतरीन पच्चीकारी और खूबसूरती को देखकर मंगोलिया की मंत्री बी सोलोंगो अभिभूत हो गईं। उन्होंने ताजमहल को दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बताया। 
विज्ञापन
मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो के साथ भारत के केंद्रीय कानून राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो रविवार को आगरा पहुंचीं। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बी सोलोंगो को ताजमहल का भ्रमण कराया। ताज की बेहतरीन पच्चीकारी और खूबसूरती को देखकर मंगोलिया की मंत्री अभिभूत हो गईं। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। ताज के इतिहास की जानकारी भी ली। 

विज्ञापन


मंगोलिया की केंद्रीय कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो दिल्ली में आयोजित 'नो मनी फॉर टेरर' सम्मेलन में भाग लेने आई थी। इस सम्मेलन के बाद बी सोलोंगो रविवार को ताजमहल का दीदार आगरा पहुंचीं। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अतिथि देवो भवः की भावना को अभिव्यक्ति देते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद विश्व ताज भ्रमण के दौरान व्यक्तिगत रूप से उनके साथ मेहमाननवाजी की मिसाल पेश की। 

मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ने ताजमहल को दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बताया। ताज भ्रमण के खूबसूरत पलों को सहेजने के लिए उन्होंने फोटोग्राफी भी कराई। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उन्हें एक शिल्पकार की दुकान से ताजमहल की प्रतिकृति लेकर भेंट की। ताज भ्रमण के दौरान दोनों देशों के कानून राज्यमंत्रियों के बीच आतंकवाद और टेरर फंडिंग रोकने को लेकर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें