फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने ग्राम पंचायतों पर की धन की बरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों पर धन की बरसा कर दी है। 15 वें वित्त के तहत ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 13.08 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। इस धनराशि से ग्राम पंचायतों में तैनात प्रशासक आवश्यकतानुसार धन को खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के विकास के लिए शासन से वित्त योजनाओं का संचालन कर रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 15 वें वित्त के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिले की 423 ग्राम पंचायतों में पहली किस्त के रूप में 35.41 करोड़ की धनराशि जारी की गई। इस धनराशि से ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने अपने कार्यकाल में विकास कार्य कराए। 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया और प्रशासक नियुक्त हो गए। प्रशासकों के नियुक्त होने के बाद भी ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित न हो इस पर शासन की पूरी नजर है। शासन ने 15 वें वित्त के तहत ग्राम पंचायतों के लिए 13.8 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इस धनराशि से अब ग्राम पंचायतों में विकास किया जाएगा।
जिला व क्षेत्र पंचायतों को जल्द धन मिलने की उम्मीद
शासन से 15वें वित्त से जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों के लिए भी धन जारी किया जाता है। इनका कार्यकाल अभी शेष बचा है। मार्च माह के पहले पखवाड़े तक इनका कार्यकाल है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इनके लिए भी शासन से धन जारी हो जाएगा। ताकि जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के माध्यम से विकास कार्य हो सकें।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
ग्राम पंचायत 423
पहली किस्त से मिला धन 35.41 करोड़
ये हो सकेंगे कार्य
ग्राम पंचायतों में नालील् खड़ंजा निर्माण
स्कूल कायाकल्प
स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था
हैंड पंप मरम्मत
ग्राम पंचायतों के लिए शासन से 15 वें वित्त के तहत दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इस धन से ग्राम पंचायतों में तैनात प्रशासक विकास कार्य कराएंगे। - श्रीकांत यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें