कासगंज के गंजडुंडवारा में आयोजित सपा की बैठक में बोलते पूर्व विधायक हशरत उल्ला शेरवानी व मंचासी?
- फोटो : KASGANJ
समाजवादी पार्टी की नगर इकाई की बैठक रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नवीन पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। वहीं त्रिस्तरीय चुनावों में जीत के लिए रणनीति बनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कमर कस लें। मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पूर्व विधायक हसरत उल्लाह शेरवानी ने कहा कि बूथ व सेक्टर कमेटियों को मजबूत कर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक का नगर अध्यक्ष तारिक महमूद एवं अन्य सपा नेताओं ने शाल ओढ़ाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं नगर महासचिव शोएब, कोषाध्यक्ष हिफ्जुर्रहमान, नगर उपाध्यक्ष आमिर, नवीन, फहीम कुरेशी, शकील, सचिव फहीम, हरिओम, प्रदीप, सचिव तसलीम, ओम प्रकाश प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री अमानत को नियुक्त किया गया और मनोनयन पत्र दिए गए। इस दौरान स्वालेह अंसारी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, रेशमा देवी कुशवाहा, चाहत मियां, विनीत कुमार सविता, शाहरुख राज, पूर्व नगर अध्यक्ष मुईद अंसारी, सलमान अंसारी, राशिद अली, रामनरेश यादव, एहतमाम अंसारी, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य, ललित कुमार मिश्रा, बादल आदि मौजूद रहे।