फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शोहदे ने जीना कर दिया मुश्किल, तीन साल से दहशत में युवती...सदर थाने में दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 22 Jan 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शोहदे ने युवती का घर से निकलना भी मुश्किल कर दिया है। वो युवती को तीन साल से परेशान कर रहा है। अब जब पानी  सिर के ऊपर निकला गया, तो पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक शोहदा युवती को तीन साल से परेशान कर रहा है। अब उसने घर में घुसकर अश्लील हरकतें कीं। धमकी भी दी। इससे युवती दहशत में हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन साल से देवरी रोड निवासी मंजीत राठौर परेशान करता आ रहा है। पहले रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता था। इससे डरकर उसने बाहर निकलना बंद कर दिया। तब आरोपी ने घर पर पत्थर फेंके। माता -पिता के घर से जाने के बाद घर में घुसकर अश्लील हरकतें कीं। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें