अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में 22 जून को रात एक घर में घुसे आरोपियों ने एक युवती से छेड़छाड़ की। परिजनों के जागने पर आरोपी जातिसूचक गालियां और धमकी देकर भाग गए। इस दौरान एक युवक का मोबाइल वहां गिर गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला ने बताया कि 22 जून की रात उनकी बेटी व अन्य परिजन घर में सो रहे थे। तभी आरोपी सहवीर यादव और प्रशात यादव उनके घर में घुस आए। सो रही पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवती जाग गई और उसने शोर मचा दिया, शोर शराबा सुनकर परिजन जाग गए। जगार होता देख आरोपी युवती व परिजनों को जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
बाहर जाकर देखा तो वहां सौरभ यादव भी खड़ा था। साथियों को भागता देख वह भी भाग गया। इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल वहीं पर छूट गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मौके पर मिले मोबाइल की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
सुरेश चंद शर्मा, थानाध्यक्ष