फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले की हरकत से परेशान छात्रा का छूटा स्कूल, डीएम से बोली पीड़िता धमकियां दे रहे आरोपी

Wed, 04 Dec 2019 11:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जो पुलिस की पोल खोलता है। बाह क्षेत्र के पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर बुधवार की शाम 11वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को पिढ़ौरा पुलिस ने छात्रा की मां के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। तब से मिल रही धमकियों से दहशत में आई छात्रा स्कूल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही।

उसने मां के साथ डीएम से मिलकर शिकायत की। वहीं पिढौरा पुलिस ने बताया कि पहले मारपीट की तहरीर मिली थी। अब छे़डछाड़ का प्रार्थना पत्र दिया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

                                                  

पिढ़ौरा के एक गांव की 17 साल की बेटी 11वीं की पढ़ाई कर रही है। डीएम कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में उसका आरोप है कि बुधवार को स्कूल से आने के बाद शाम को वह घर में खाना बना रही थी। गांव का ही हीरालाल घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकी दी। चीख पुकार पर पास पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर भाग खड़ा हुआ। गुरुवार को पिढौरा थाने में शिकायत की गई। आरोप है कि पुलिस ने मां के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। छात्रा का कहना है  कि आरोपी की धमकियों की दहशत की वजह से वह स्कूल तक नहीं जा पा रही। डीएम ने पिढौरा पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

मामले में एसओ पिढ़ौरा ने बताया कि पहले 40 हजार रुपये चोरी की तहरीर दी गई। उसके बाद छात्रा की मां के साथ मारपीट की तहरीर दी थी, जिसपर केस दर्ज किया था। अब डीएम कार्यालय में छेड़छाड़ का प्रार्थना पत्र दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।                  
विज्ञापन

दिखाया था बदनामी का डर
छात्रा का आरोप है कि पुलिस ने उसे बदनामी का डर दिखाया था। तब 40 हजार रुपये और कुंडल चोरी करने की तहरीर लिखाई थी। बाद में पड़ताल के बाद पुलिस ने मां के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से लगातार धमकियां मिल रही है। इसलिए इंसाफ के लिए डीएम से मिलने जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें