ब्रज की लोक कला के क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता मोहन स्वरूप भाटिया को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। भाटिया को अवार्ड मिलने से मथुरा की संस्कृति और साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में भाटिया ने बताया कि यह सम्मान ब्रज का सम्मान है। बताया कि वह ब्रज लोक कला के संवर्धन का काम कर रहे हैं।
ब्रज की लोककला को और ब्रज के लोक कलाकारों को देश के विभिन्न मंचों पर पहुंचाने का काम किया है। ब्रज में लुप्त हो रहीं लोक कला को बचाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
भाटिया को पद्मश्री मिलने पर गुरु शरणानंद महाराज, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. विनोद अग्रवाल ने खुशी जताई है।