फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार तीन दोस्तों ने शुरू किया स्टार्टअप, हिट हुआ 'मोदी पकौड़ा भंडार'

Fri, 19 Jul 2019 08:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
तीन दोस्तों ने शुरू किया 'मोदी पकौड़ा भंडार' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपर्याप्त नौकरी सृजन पर कहा था अगर पकौड़ा बेचकर कोई दो सौ रुपये कमाता है तो उसे भी नौकरी के तौर पर माना जाना चाहिए। इस बयान का विपक्षी पार्टियों ने बेशक विरोध किया लेकिन, कुछ बेरोजगारों के लिए मोदी की ये सलाह रोजगार का जरिया बन गई।
विज्ञापन


आगरा के नूरी दरवाजा क्षेत्र में तीन दोस्तों ने स्टार्टअप शुरू किया जिसका नाम रखा है 'मोदी पकौड़ा भंडार'। लोग उनके इस स्टार्टअप को पसंद कर रहे हैं वहीं शहर में ये कारोबार चर्चाएं बटोर रहा है। 

नूरी दरवाजा स्थित मोदी पकौड़ा भंडार में श्रीगोपाल अग्रवाल ने साथियों संग यहां स्टार्टअप बिजनेस शुरू किया। श्रीगोपाल का कहना है कि काफी दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे थे लेकिन, कोई नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

उनके साथी राजकुमार ने कहा कि मोदीजी ने कहा है कि पकौड़े का बिजनेस शुरू कर लो जिसके बाद तीन दोस्तों संग उन्होंने इसकी शुरुआत की। महज चार दिनों में इसमें अच्छा मुनाफा निकलकर सामने आया है। 

मोदी पकौड़ा भंडार में श्रीगोपाल के साथी राजकुमार गर्ग कहते हैं कि बेरोजगार रहने की बजाय पकौड़े की दुकान खोलने का फैसला लेना अब उन्हें ठीक लग रहा है। राजकुमार गर्ग का कहना है कि वे पीएम मोदी से खासे प्रभावित हैं। उन्होंने दावा किया कि अपने इलाके के करीब पचास बेरोजगार लोगों को रोजगार के लिए प्रेरित किया है और खुद भी प्रभावित होकर यह स्टार्टअप शुरू किया। 
 
मोदी पकौड़ा भंडार के संचालकों का कहना है कि उनके पास इतनी बड़ी पूंजी नहीं थी कि कोई अन्य कारोबार शुरू कर सकें। इसलिए कम पूंजी में ये कार्य शुरू किया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। दुकान संचालकों ने बताया कि दुकान पर फिलहाल पांच तरह के पकौड़े उपलब्ध हैं जो 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचे जा रहे हैं।


गौरतलब है कि पीएम मोदी के पकौड़ा बेचने वाले बयान पर विपक्षी दलों ने काफी आलोचना की थी। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस जैसी पार्टियों ने सांकेतिक विरोध के रूप में देश के कुछ हिस्सों में पकौड़ा बेचकर प्रदर्शन भी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें