फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः महिला की जलाकर हत्या, मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप

Fri, 19 Jul 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
सोरों के ग्राम दतलाना में ससुरालीजनों ने विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुमन पुत्री शिवचरन निवासी उसैत बदायूं की शादी वर्ष 2009 में सतीश चंद्र निवासी दतलाना के साथ हुई। इस बीच उसने तीन बच्चों को भी जन्म दिया। ससुरालीजन महिला को काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे।

महिला का बुधवार की रात को ससुरालीजनों से किसी बात पर विवाद हो गया इसके बाद उसकी मारपीट कर उसे जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की हत्या करने के बाद ससुरालीजन विवाहिता के शव को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जब पड़ोस के लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा तो मामले की जानकारी उसके मायके में दी। मायके पक्ष के लोग इस सूचना के बाद उसकी ससुराल पहुंच गए। महिला का शव देखकर मायके पक्ष के लोग चीत्कार कर उठे। 

मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता ने पति सहित पांच आरोपियों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें