फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जाम में फंसा बाइक सवार, जेब से मोबाइल निकालकर भागा चोर; चाहकर भी कुछ न कर पाया

Thu, 17 Sep 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फिरोजाबाद के टूंडला निवासी युवक की रामबाग पुल के नीचे मेट्रो निर्माण के जाम में जेब से मोबाइल चोरी हो गया। बाइक रोककर खड़े युवक की शर्ट की ऊपरी जेब से मोबाइल निकालकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग पुल के नीचे मेट्रो निर्माण के चलते लगे जाम में फंसे बाइक सवार की जेब से मोबाइल निकालकर युवक भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के टूंडला, नगला सिंधी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह 15 सितंबर को संजय प्लेस से सामान लेकर बाइक से रामबाग होते हुए नुनिहाई जा रहे थे।

रामबाग पुल के नीचे मेट्रो का काम चलने के कारण जाम लगा था। वह बाइक रोककर खड़े थे तभी एक युवक उनकी शर्ट की ऊपरी जेब से मोबाइल निकालकर भाग गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें