कस्बा निवासी एक युवक को ऑनलाइन खरीदारी करना उस समय मंहगा पड़ गया। जब उसने पार्सल को खोल कर देखा, पार्सल में कुछ कागज के टुकड़े निकले। ठगी के संबंध में पीड़ित ने कुसमरा रिपोर्टिंग चौकी पर तहरीर दी है।
थाना किशनी क्षेत्र के कस्बा कुसमरा निवासी शिवम शाक्य ऑनलाइन एक मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। सोमवार को डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर आया, शिवम ने पार्सल लेने के बाद जब उसे खोला तो उसके होश उड़ गए। पार्सल में मोबाइल की जगह कागज के कई टुकड़े भरे हुए थे। ठगी की इस उक्त घटना के बाद पीड़ित की ओर से कुसमरा चौकी पर तहरीर दी गई। मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत प्राप्त होते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।