फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रहे छात्र से मोबाइल और नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और पांच हजार की नगदी छीन ली। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित के अनुसार वह कोचिंग से वापस लौट रहा था। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी छात्र संत बहादुर शुक्रवार को साइकिल से कोचिंग पढ़ने गया था। दोपहर करीब एक बजे वह कटरा समान से घर लौट रहा था। वह जब करहल रोड के पास स्थित सरकारी आवास के पास पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने जेब में रखी पांच हजार की नगदी भी लूट ली। विरोध करने पर छात्र के साथ मारपीट पर आमादा हो गए। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठ कर भाग गए। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जो तहरीर मिली है, उसमें मोबाइल छीनने की बात कही गई है। जंाच की जा रही है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें