फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, एटा जनपद में कटे सबसे अधिक वोट

Fri, 31 Jan 2020 09:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
मतदाता सूची
विज्ञापन
स्नातक-शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सूची में जिले के 15687 स्नातक एवं 1410 शिक्षक वोटर बने हैं। 
विज्ञापन


दिसंबर माह में जारी अंतिम सूची में शिक्षक मतदाताओं की संख्या बढ़ने की बजाए कम हो गई। सूची में 1469 शिक्षकों को मताधिकार मिला था। शिकायत, जांच एवं सत्यापन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अंतिम सूची में जहां 369 वोट काटे गए। वहीं 310 नए शामिल हुए हैं। इसके साथ ही 59 वोट कम हो गए। 1410 शिक्षकों को मताधिकार का मौका मिला। 
विज्ञापन


पहली बार जिले से दो प्रत्याशी
एमएलसी चुनाव में जिले से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वोट भले ही शिक्षक देंगे, लेकिन भाजपा ने प्रत्याशी उतारकर चुनाव को आम आदमी का चुनाव बना दिया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं राज्य पुरस्कृत प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश वशिष्ठ पर भाजपा ने दांव लगाया है। वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव चंदेल गुट से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें