फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव 2020: मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो इन दस्तावेजों को ले जाएं साथ, करें मतदान

Tue, 01 Dec 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को पहचान पत्र के लिए दिए 10 विकल्प
  • इन 10 दस्तावेजों को दिखाकर मतदान कर सकेंगे मतदाता 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) में मतदान के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने 10 विकल्प दिए हैं। इन प्रमाण पत्रों को मतदाता पहचान पत्र के रूप में प्रयोग कर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव में निर्वाचन आयोग की ओर से कुल दस प्रमाणपत्रों को पहचान पत्र के रूप में मान्यता दी गई है। इन्हें मतदान केंद्र पर दिखाकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मुख्य रूप से इसमें मतदाता पहचान पत्र के अलावा, आधारकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड शामिल हैं। इनके अलावा भी पांच अन्य विकल्प दिए गए हैं। 


मैनपरी के सहायक निर्वाचन अधिकारी फूलचंद्र ने बताया कि एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान पहचान के लिए दस विकल्प दिए गए हैं। इनका प्रयोग कर मतदाता पहचान की पुष्टि करा सकते हैं। वहीं सफेद रंग के मतपत्र से स्नातक निर्वाचन और गुलाबी रंग के मतपत्र से शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अगल रंग के होंगे मतपत्र

खंड शिक्षक और खंड निर्वाचन चुनाव के लिए मतपत्र से मतदान होगा। दोनों निर्वाचन के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्र निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराए हैं। सफेद रंग के मतपत्र से स्नातक निर्वाचन और गुलाबी रंग के मतपत्र से शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान होगा। मतपत्र पर गुलाबी रंग के पैन से वरीयता क्रम लिखा जाएगा। 

ये हैं पहचान पत्र के विकल्प

- मतदाता पहचान पत्र
- आधारकार्ड 
- भारतीय पासपोर्ट 
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड 
- सरकार द्वारा कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र
- शैक्षिक संस्थाओं द्वारा जारी पहचान पत्र
- विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि
- फोटोयुक्त डिप्लोमा या मार्कशीट की मूल प्रति
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें