फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा विधायक के भाई ने बताई नई कहानी, पुलिस आयुक्त को सौंपे साक्ष्य; बोले- 'हमने नहीं, हमसे हुई ठगी'

Fri, 28 Aug 2026 11:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ठगी के आरोप में दर्ज प्राथमिकी को खत्म कराने की मांग को लेकर भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भाई विजयपाल सिंह और उनकी पत्नी पुलिस आयुक्त से मिले। उन्होंने खुद को ठगी का पीड़ित बताते हुए वीडियो समेत साक्ष्य सौंपे और कहा कि सरकारी नौकरी के नाम पर उनसे भी लाखों रुपये ठगे गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भाई विजयपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठगी के आरोप में घिरे भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भाई विजयपाल सिंह और उनकी पत्नी मंजू कुशवाह ने बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह खुद ही ठगी का शिकार हुए। इसके बावजूद उनके खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




शाहगंज के नगला भोजा निवासी विजयपाल सिंह ने बताया कि पत्नी मंजू के मायके के पास सिरसागंज निवासी राजेश बघेल, उनका बेटा योगेश बघेल, सुदेश और अन्य ने उन्हें और परिवार को बातों में फंसाकर बेटों की सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी की। आरोपियों ने उनके परिचय का फायदा उठाते हुए स्थानीय पार्षद समेत उनके कई रिश्तेदारों के बच्चों की भी सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। इसकी प्राथमिकी उन्होंने 20 जून को दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर अन्य जगहों पर भी मामले दर्ज हैं। उनके रिश्तेदार अमर सिंह की शिकायत पर उन्हें और उनकी पत्नी को आरोपी बनाते हुए राजेश और अन्य के साथ मिलकर ठगी का आरोपी बनाकर लोहामंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वह खुद ठगी के पीड़ित हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त को वीडियो भी दिए हैं। वीडियो में अमर सिंह और उनके परिजन खुद किसी जगह राजेश को नौकरी लगवाने के लिए रुपये दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण में उनका कोई लेना-देना नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें