फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर निगम भैंसों को बना रहा बंधक, छुड़ाने के लिए विधायकजी लगा रहे सिफारिश

Tue, 20 Jun 2023 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में यमुना नदी में गंदगी फैलाने पर नगर निगम भैसों को बंधक बना रहा है। दूसरी तरफ इन्हें छुड़ाने के लिए विधायकजी सिफारिश लगा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Agra News: नगर निगम भैंसों को बना रहा बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी में गंदगी फैला रही भैंसों को नगर निगम की टीम ने पकड़ लिया। अब भैंसों को छुड़ाने के लिए विधायकजी की सिफारिश आ गई। नगर आयुक्त को फोन कर विधायकजी ने पशुपालकों को अंतिम मौका देने की बात कही। इसके बाद 20 हजार रुपये जुर्माना घटकर पांच हजार रुपये रह गया। जुर्माना देकर सात भैंसों को पशुपालक ले गए।

यमुना में भैंसों को नहलाना प्रतिबंधित

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से यमुना में भैंसों को नहलाना, कपड़े धोना, कूड़ा-कचरा डालना प्रतिबंधित है। सात जून को सुप्रीम कोर्ट अनुश्रवण समिति की बैठक में मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने नदी को गंदा करने वालों से जुर्माना वसूलने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विधायक ने अंतिम मौका देने की सिफारिश की

आदेश के बाद नगर निगम ने शनिवार और रविवार दो दिन अभियान चलाया। नदी से 35 भैंसें पकड़ी गईं। तीन दिन तक कोई नहीं आया। प्रति भैंस 20 हजार रुपये का जुर्माना लग रहा था। मंगलवार को एक विधायक ने नगर आयुक्त को जुर्माना कम करने और पशु पालकों को अंतिम मौका देने की सिफारिश की।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: अचानक आगे बढ़ गया भगवान जगन्नाथ का रथ, धक्का लगने महिला व बच्चा नीचे गिर गए, लोगों ने बचाया

जुर्माना देकर ले गए भैंस

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार के अनुसार 35 भैंसों में सात भैंसें छोड़ी गईं हैं। 20 हजार रुपये जुर्माना राशि को पांच हजार रुपये किया है। 28 भैंसें चार दिन से नगर निगम के कांजी हाउस में बंद हैं। दानदाताओं के सहयोग से भैंसों के लिए हरे चारे की जगह सब्जियां व चारा डाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें