फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर विधायक जगन प्रसाद की कार दुर्घनाग्रस्त, एयर बैग ने बचाया

Wed, 07 Mar 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर विधानसभा लखनऊ जाते समय आगरा के उत्तर सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की कार का अगला टायर फट जाने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 
विज्ञापन


घटना में विधायक के गनर व चालक के मामूली चोटें आई हैं। हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए। सीट बेल्ट व कार के एयर बैग ने उनकी जान बचा ली।

उधर, हादसे का पता चलते ही यहां आगरा में उनके समर्थक और परिवारीजन चिंतित हो गए। विधायक जगन प्रसाद गर्ग मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब कार से गनर अमित कुमार के साथ लखनऊ जा रहे थे। 
विज्ञापन

भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग - फोटो : अमर उजाला
कार को उनका भतीजा टिंकू गर्ग चला रहा था। गागेमऊ के समीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही कार का टायर फटने से गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। 

टक्कर लगते ही गाड़ी के एयर बैग खुल गए। इसने सुरक्षा कवच की तरह काम किया। टक्कर के झटके का असर कम कर दिया। इसी कारण कार सवार विधायक, गनर, चालक सुरक्षित बच गए। 

भतीजा और गनर को मामूली चोटें आई। सूचना पर पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद विधायक दूसरी कार से गनर के साथ लखनऊ रवाना हो गए। उधर, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें