यूपी के कासगंज जिले से सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के भतीजे दुष्यंत पर मंगलवार रात बाकनेर गांव के पास हमला किया गया।
वह विधायक की स्कार्पियो से कुछ करीबियों के साथ एक तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे तभी बाकनेर के प्रधान समेत कई लोगों ने रास्ते में रोका और मारपीट की। गाड़ी में भी तो़ड़फोड़ कर भाग गए।
खबर पाकर पुलिस के साथ ही विधायक भी वहां पहुंच गए। दुष्यंत रात करीब पौने नौ बजे अपने चाचा सदर विधायक देवेंद्र राजपूत की स्कार्पियो गाड़ी में कुछ करीबियों के साथ तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे।
वह तकरीबन नौ बजे बाकनेर गांव के निकट पहुंचे तभी यह वारदात हुई। दुष्यंत के अनुसार, सड़क पर बाकनेर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार समेत कई लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था।