फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय आग: शरारत की आ रही बू,कैमरों से गायब मिली चिप

विज्ञापन
कासगंज में सोरों के गांव रायपुर में बाल्टी में लगी आग। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सोरों के रायपुर में एक घर में नवरात्र से लग रही रहस्यमय आग की घटना में शरारत की बू आ रही है। घर में बुधवार को पांच बार आग लगने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को कैमरों की चिप गायब मिली, साथ ही सेटिंग भी बिगड़ी हुई थी। टीम ने इसके बाद अपने दोनों कैमरों को हटा लिया है।
विज्ञापन

आग की घटना लगातार सामने आने के बाद वन विभाग ने 21 अप्रैल को दो कैमरे नाइट विजन कैमरे लगाए थे। यह कैमरे अच्छी क्वालिटी के लगाए गए। इनमें कैमरे के आगे कोई भी आब्जेक्ट के पहुंचने पर फोटो खींचने की क्षमता है। पांच दिन के बाद जब मंगलवार से फिर से आग की घटना शुरू हो गई। बुधवार को घर में सबसे पहले सुबह 7.15 बजे भुस में आग लग गई। 8 बजे फाटक में टंगी कमीज एवं 6.30 बजे चक्की, मंदिर के पीछे विटिया, बाल्टी में समर के पाइप में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने वन दरोगा रिशभ सिंह, वन रक्षक आकाश कुमार को वहां भेजा। घटना का खुलासा करने के लिए जब कैमरों में चिप को देखा गया तो चिप गायब मिली। साथ ही कैमरों की सेटिंग से छेड़छाड़ पाई गई। जिसकी रिपार्ट अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश के बाद टीम ने दोनों कैमरों को वहां से हटा लिया।
आखिर कौन है कैमरे की रिकाडिँग करने वाला
कासगंज। वन विभाग की टीम के द्वारा जब पांच दिन पहले कैमरे लगाए गए उस समय एक व्यक्ति ने मोबाइल पर कैमरे लगाने की प्रकिया की रिकार्डिग करते देखा गया था। आखिर वह कौन युवक है और इसके पीछे उसका क्या उद्देश्य था इसकी यदि जांच की जाए तो संभवत: घर में हो रही आग की घटना का राजफाश हो सकता है।
विज्ञापन

आग की घटना का पर्दाफाश करने के लिए दो उच्च क्वालिटी के नाइट विजन कैमरा लगाए गए थे। जब टीम जांच के लिए पहुंची तो कैमरे की चिप गायब थी, साथ ही सेटिंग भी बिगड़ी हुई मिली- हरी शुक्ला, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें