मिशन मोहनपुर : आंदोलनकारियों ने किया उपवास, आमरण अनशन की चेतावनी
कासगंज। मोहनपुर को ब्लाक बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को आंदोलनकारियों ने उपवास किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो आमरण अनशन किया जाएगा।
मिशन मोहनपुर के संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि अनिश्चितकालीन सत्याग्रह का 13वां दिन है। जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के सामने अपनी बात रख रहे हैं। हमारी मांग है कि मोहनपुर विकासखंड बनाए जाने के सभी मानक पूरे करता है और इस आशय की आख्या 2016-17 में राज्य सरकार के पास पहले ही जिलाधिकारी द्वारा भेजी जा चुकी है। इस प्रस्ताव पर विचार किया जाना है। आदर्श गुप्ता एवं सुबोध पंडित ने कहा कि यह आवाज गांव-गांव पहुंच रही है और लोग व्यापक स्तर से मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने के अभियान से जुड़ रहे हैं।
सरकार मोहनपुर को विकास खंड का दर्जा न देकर मोहनपुर निवासियों के साथ अन्याय कर रही। किसान नेता भगवान सिंह राघव ने कहा कि हम गांधी की विचारधारा के समर्थक हैं। राजेश कुमार गुप्ता, चंद्रभान मिश्रा, राजपाल सिंह, यादराम बघेल, प्रवेश, राम मिश्रा, वेद प्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार, जय पाल कश्यप, संतोष पांडे, प्रदीप मिश्रा, डॉ. प्रवीण तिवारी, इसरार अहमद, मोहम्मद मियां, रामपाल सिंह, चांद मियां आदि मौजूद रहे।