फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे ने चिट्ठी से भेजकर दी युवक की हत्या की जानकारी, खुदाई के दौरान मिले शव के अवशेष

Mon, 04 Jun 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले में 12 मई से पहले लापता युवक के परिजन को एक गुमनाम चिट्ठी मिली। इसे पढ़कर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। चिट्ठी में युवक की हत्या और शव को दफनाने की बात लिखी थी।  
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कराते हुए शव को बरामद करने का प्रयास किया। खुदाई वक्त शव के कुछ अवशेष मिले हैं। जिसे देखर परिवार में कोहराम मच गया। 

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला तुला का रहने वाला 22 वर्षीय दुष्यंत की हत्या कर शव को देहात क्षेत्र के गांव अंबारी समीप दफनाने की सूचना परिजनों को गुमनाम से भेजी गई चिठ्ठी से मिली।
विज्ञापन

खुदाई के दौरान मिले अवशेष

पत्र में लिखी जानकारी से परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन से चिठ्ठी में लिखी जगह पर खुदाई कराई। इस दौरान पुलिस को गड्ढे से हाथ एवं पैर का कुछ अवशेष मिले हैं। 

युवक पूरा शव बरामद नहीं हो सका है। अवशेष मिलने के बाद युवक की हत्या होने की बात को सटीक लग रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन इसे पूरी तरह से ठीक नहीं मान रहा है। 

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव के अवशेष मिले हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। अभी हत्या की पुष्टि नहीं की जा सकती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन

चिट्ठी में प्रेम प्रसंग का भी जिक्र

बताया जा रहा है कि परिजनों को जो चिट्टी मिली है, उसमें प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या किए जाने का भी जिर्क किया गया है। इस पर भी पुलिस जांच कर रही है।

12 मई को दुष्यंत बाइक लेकर घर से मिरहची गया था। जिसके बाद से वापस नहीं आया। उसकी बाइक भी नहीं मिली थी। इसकी रिपोर्ट परिजनों ने थाना मारहरा में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें