फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर-दिल्ली की सैर कर घर लाैटे लापता जुड़वां भाई

विज्ञापन
बाह: घर लौटे बिक्रमपुर के जुड़वां भाई वर्धन और हर्ष
विज्ञापन
बाह। घर से कोचिंग के लिए निकले आठवीं की पढ़ाई कर रहे जुड़वां भाई सोमवार को लापता हो गए थे। मंगलवार सुबह 6 बजे घर लौटने पर परिजन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बिक्रमपुर के किसान रईस पाल यादव के 13 साल के जुड़वां बेटे हर्ष एवं वर्धन बाह के आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर काॅलेज में 8 वीं के छात्र हैं। बाह थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी में परिजन ने पुलिस को बताया था सोमवार सुबह 7 बजे घर से बाह में कोचिंग के लिए निकले थे। दोपहर तक घर वापस न लौटने पर कोचिंग संचालक से संपर्क किया, तो पता चला वह कोचिंग पहुंचे ही नहीं। बाह पुलिस ने बिक्रमपुर से लेकर बाह तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनमें दोनों भाई बाइक पर बैठ कर जाते हुए दिखे। मंगलवार सुबह 6 बजे करीब दोनों भाइयों के घर पहुंचने पर परिजन ने राहत की सांस ली। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया दोनों भाई बटेश्वर में दर्शन पूजन के बाद दिल्ली की बस में बैठ गए थे। मंगलवार सुबह घर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें