फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बनारस के आचार्यों ने कराया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

विज्ञापन
बटेश्वर मे भंडारे मे प्रसाद ग्रहण करते संत और मंदिर के पुजारी गण बटेश्वर मंदिर मे परिजनों संग
विज्ञापन
बटेश्वर। श्रावण मास के पवित्र महीने के चलते मंगलवार को प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समाजसेवी पीएल शर्मा ने अपने परिजन के साथ ऐतिहासिक ब्रह्मालाल महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

रुद्राभिषेक का यह धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी, आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी के साथ बनारस से पधारे विशेष आचार्यों ने वेदमंत्रों के बीच संपन्न कराया। अनुष्ठान के पूर्ण होने के बाद समाजसेवी पीएल शर्मा ने साधु-संतों को भोजन कराकर उन्हें दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बटेश्वर में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था ग्राम प्रधान नेकसी देवी और उनके पति रघुवीर वर्मा ने संभाली। भंडारे में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें