फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धरना भी बेअसर, जब लगे 'लापता' के पोस्टर तो जागे जिम्मेदार; गांव वालों को मिल गई बड़ी राहत

Mon, 10 Aug 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जलभराव से परेशान ग्रामीण एक अगस्त से धरने पर बैठे थे, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने सांसद-विधायक के लापता होने के पोस्टर लगा दिए। पोस्टर लगने के बाद सांसद राजकुमार चाहर ने संज्ञान लिया और बीडीओ को मौके पर भेजकर जलनिकासी का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग लेकर धरना दे रहे पोखरियापुरा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सांसद विधायक लापता के पोस्टर लगा दिए। लोगों की नाराजगी को संज्ञान लेते हुए फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने खंड विकास अधिकारी को शीघ्र जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुंडौल के पोखरियापुरा में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीण एक अगस्त से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार धरना देने के बावजूद अब तक कोई भी सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इधर, लापता के पोस्टर लगने की सूचना के बाद शनिवार को सांसद राजकुमार चाहर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी बरौली अहीर को मौके पर भेजकर समस्या के निवारण के निर्देश दिए।

रविवार को खंड विकास अधिकारी प्रेम पाल सिंह पोखरियापुरा गांव पहुंचे और जल निकासी का कार्य शुरू कराया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाह, एडीओ पंचायत आलोक सत्यार्थी, रामवीर सिंह, विशाल सिंह, राकेश कुमार, नंद कुमार, भूरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जल्द स्थायी समाधान कराया जाएगा
सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर ने बताया कि ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए पानी निकाला जा रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार कराकर जल्द कार्य कराया जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें