फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लापता व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 05 May 2022 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

घर से लापता व्यक्ति का शव पार्क में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्मादौला क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित पानी की टंकी वाले पार्क में बृहस्पतिवार सुबह कुंवर प्रताप सिंह (52) का शव मिला। शव पार्क में आए दो युवकों ने देखा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका है कि सिर कुचलकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


कुंवर प्रताप सिंह मूलरूप से मथुरा के थाना बलदेव के रहने वाले थे। इस समय प्रकाश पुरम, टेढ़ी बगिया में रहते थे। वह बुधवार की शाम से लापता थे। वह भगत थे। परिजन रात से उनकी तलाश में लगे थे।  सुबह कालिंदी विहार स्थित सी ब्लॉक पानी की टंकी वाले पार्क में दीवार के पास कुछ युवक गए थे। उन्होंने शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मृतक के कपड़ों में एक विजिटिंग कार्ड निकला, जिस पर कुछ फोन नंबर लिखे थे। संपर्क करने पर परिजनों का पता चला। 
 
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कुंवर प्रताप के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के सिर में चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें