फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपनों' से परेशान सेवानिवृत्त परिचालक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बातें

Mon, 14 Oct 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खेरिया मोड़ से लापता रोडवेज के सेवानिवृत्त परिचालक श्यामवीर सिंह का शव रविवार को बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क में मिला। मृतक की जेब में एक नोट मिला है, जिसमें पत्नी और बेटों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन


मूलरूप से नगला लालदास, अछनेरा निवासी श्यामवीर सिंह (72) रोडवेज में परिचालक थे। वो खेरिया मोड़ पर परिवार सहित रह रहे थे। शुक्रवार शाम को वह घर से निकले थे, इसके बाद वापस नहीं आए। देर रात तक तलाश करने पर भी उनका पता नहीं चल सका। 

शनिवार सुबह आंबेडकर पार्क में उनका शव मिला। पुलिस ने जेब में मिली आईडी से पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मृतक के पास से एक नोट मिला। इसमें यह भी लिखा है कि पत्नी और बेटों को अंतिम संस्कार से दूर रखा जाए। उनको संपत्ति से बेदखल कर दें। परिजनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने की जांच की मांग

श्यामवीर ने दो शादी की थीं। उसकी पहली पत्नी रमा देवी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उससे एक बेटी थी। बेटी की परवरिश के लिए श्यामवीर ने दूसरी शादी विमलेश से की थी। उनसे दो बेटे हैं। बेटे पवन ने पुलिस को बताया कि नोट में हैंड राइटिंग पिता की नहीं है और हस्ताक्षर भी नहीं हैं। पुलिस से जांच की मांग की है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें