फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से अगवा अधिवक्ता की इटावा में हत्या कर शव नहर में फेंका, सास को हिरासत में

Fri, 30 Oct 2020 09:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

  • संपत्ति विवाद में ससुरालीजनों पर सुपारी किलर से हत्या कराने का शक, पुलिस ने सास को हिरासत में लिया
विज्ञापन
अधिवक्ता कपिल पंवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से अपहृत अधिवक्ता कपिल पंवार उर्फ यश (45) की इटावा जिले के भरथना में हत्या कर दी गई थी। उनका शव नहर में 27 अक्तूबर को मिला था। गुरुवार शाम को शिनाख्त होने पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उनका ससुरालीजनों से संपत्ति का विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन


वह पुलिस इंस्पेक्टर रहीं दिवंगत पत्नी ममता पंवार के नाम दर्ज संपत्ति को अपने नाम करा रहे थे। ससुरालीजन इसका विरोध कर रहे थे। पुलिस को शक है कि उन्होंने ही सुपारी किलर से हत्या कराई है। पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया है। कुछ बदमाशों से भी पूछताछ की जा रही है।


जीवनी मंडी के जाटनी का बाग निवासी केपी पंवार 26 अक्तूबर को आस्था सिटी कंपाउंड स्थित अपने प्लाट में आए थे। इसके बाद लापता हो गए। उनकी कार भी नहीं मिल रही थी। 72 घंटे में सुराग नहीं मिलने पर गुरुवार को गुमशुदगी को अपहरण की धारा में बदल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर मिले फोटो से हुई पहचान

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि उनके फोटो आसपास के जिलों में भेजे गए थे। इटावा पुलिस से जानकारी मिली कि एक शव नहर में मिला था। उसका फोटो व्हाट्सएप पर मंगाकर मिलान किया गया तो शव अधिवक्ता केपी पंवार का ही निकला। पुष्टि के लिए उनके परिजनों को लेकर पुलिस टीम इटावा गई है।

अधिवक्ता के साथ ही रहती थीं सास

पुलिस ने बताया कि ममता पंवार की मौत के बाद से सास केपी सिंह के साथ ही रहती थीं। कुछ दिन पहले ही केपी सिंह ने पत्नी के नाम दर्ज संपत्ति को अपने नाम कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। ससुरालीजन इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि संपत्ति उनकी बेटी की कमाई की है। इस पर उनका हक है। एसएसपी ने बताया कि सास से पूछताछ की जा रही है। कुछ और लोगों की तलाश है।

आगरा में आखिरी लोकेशन आस्था सिटी कंपाउंड की मिली

उनकी मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। अधिवक्ता ने किन-किन लोगों से बात की? यह पता किया जा रहा है। आखिरी लोकेशन आस्था सिटी कंपाउंड की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें