फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बेटी-बेटी पुकारती रही और वो दामन छुड़ाकर चली गई

Fri, 12 Jan 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बयान कराने जाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र की एक युवती गुरुवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए बुर्का पहनकर पहुंची। उसके पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ दर्ज करा रखी है। 
विज्ञापन


परिवारीजनों को उसके बयान दर्ज कराने का पता चला तो आस पास के लोगों को लेकर कोर्ट में पहुंच गए। उधर से युवती के साथ काफी लोग आए थे। इसके चलते कचहरी में तनाव बन गया । पुलिस फोर्स लगानी पड़ी।

युवती 31 दिसंबर 2017 की सुबह लापता हुई थी। बाद में पता चला कि उसे सुल्तानपुरा का युवक फहजान बहला फुसलाकर ले गया है। युवती के पिता ने फहजान और उसके भाई अरमान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


तभी से पुलिस और परिवारीजन युवती की तलाश में लगे थे। उधर उन्हें पता चला कि वह कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए जा रही है। इस पर वे लोग भी कोर्ट पहुंच गए। वे चाहते थे कि युवती उनके साथ वापस घर चले। 
विज्ञापन

तो हो जाता बवाल 

दूसरी ओर युवती पूरी तैयारी के साथ आई थी। उसने अपना मन पक्का कर रखा था। उसके साथ फहजान पक्ष के लोग भी आए हुए थे। कचहरी में टकराव की आशंका हो गई। इस कारण पुलिस फोर्स लगानी पड़ी। 

हालांकि युवती का बयान दर्ज नहीं हो सका। पुलिस उसे अपने साथ ले गई। अधिवक्ता वसंत कुमार, अरुण पचौरी, अशोक गुप्ता, हेमेन्द्र शर्मा ने युवती के परिवारीजनों की ओर से पैरवी के लिए पहुंचे।

कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय युवती से उसकी मां ने कहा कि घर चल। उसे तरह तरह के वास्ते दिए। उससे कहा कि उसका विवाह अच्छी जगह किया जाएगा। लेकिन उसने अपनी मां की पुकार नहीं सुनी। उसकी आंख के आंसू भी नहीं देखे। मां रो रही थी। मां ने इतना तक कहा कि बेटी घर चल, तेरी हर इच्छा पूरी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें