फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहलः जल्द बदलेगी इस गेट से प्रवेश की व्यवस्था, बढ़ेगा जांच का दायरा

Fri, 12 Jan 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
ताज महल - फोटो : ANI
विज्ञापन
ताजमहल पश्चिमी गेट पर प्रस्तावित फैसिलिटी सेंटर का काम जल्द शुरू होने वाला है। सहेली बुर्ज टिकट काउंटर के सामने खाली पड़ी जगह पर सुरक्षा जांच और प्रवेश के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी। 
विज्ञापन


यहां फिलहाल 6 टर्न स्टाइल गेट लगाए जाएंगे, लेकिन बाद में इनकी संख्या 8 तक की जा सकती है। यहां 8 डीएफएमडी के जरिये पर्यटकों की सुरक्षा जांच की जाएगी। पूर्वी गेट से पहले पश्चिमी गेट पर सेंटर का काम पूरा कर लिया जाएगा।

ताजमहल पश्चिमी गेट से पर्यटकों के प्रवेश की व्यवस्था जल्द बदल जाएगी। यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) 68.80 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा उपकरण लगाएगी। फिलहाल पर्यटकों की सुरक्षा जांच ताज के गेट के अंदर होती है, लेकिन सहेली बुर्ज टिकट काउंटर के सामने 165 वर्ग मीटर खाली जमीन पर अस्थायी शेड लगाकर टर्न स्टाइल गेट और डीएफएमडी लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


टिकट लेने के बाद टर्न स्टाइल से प्रवेश और सुरक्षा जांच कराने के बाद पर्यटक ताज के अंदर प्रवेश करेंगे। खान ए आलम वाली जगह से स्टील रेलिंग और जाली लगाई जाएगी, ताकि कोई पर्यटक बिना सुरक्षा जांच और टिकट के इस रेलिंग के अंदर न आ सके। 
विज्ञापन

वीवीआईपी यात्रा में होगी आसानी

वीवीआईपी विजिट के दौरान जब ताज के प्रवेश द्वार बंद होते हैं, उस समय पर्यटकों को सुरक्षा जांच कराकर खान ए आलम नर्सरी की ओर वाली कतार में लाकर प्रवेश कराया जा सकता है। इससे गेट खुलते ही पर्यटक अंदर प्रवेश कर सकते हैं। 

एएसआई आगरा सर्किल अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी गेट पर प्रस्तावित सेंटर का काम जल्दी पूरा हो जाएगा। इसका टेंडर निकाला जा चुका है। अक्तूबर में टूरिस्ट सीजन से पहले ही पश्चिमी गेट से टर्न स्टाइल गेट और सुरक्षा जांच की नई व्यवस्था से प्रवेश कराया जाना मुमकिन हो पाएगा।

संस्कृति मंत्रालय ने गोदरेज कंपनी के टर्न स्टाइल आगरा भेज भी दिए हैं। 6 गेट पश्चिमी गेट के लिए और चार पूर्वी गेट के लिए हैं। दक्षिणी गेट के बंद होने के कारण इस गेट के लिए आने वाले टर्न स्टाइल गेटों को पूर्वी और पश्चिमी गेट पर समायोजित किया जाएगा। 

16 जनवरी को सिक्योरिटी सेंटर के लिए टेंडर होना है। एएसआई के मुताबिक पूर्वी गेट की जगह पश्चिमी गेट पर नई व्यवस्था पहले लागू हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें