एटा जनपद के थाना अवागढ़ से विगत 21 अगस्त को पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार किशोरी को स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने उसके प्रेमी के साथ गुरुग्राम हरियाणा से गुरुवार देर शाम बरामद कर लिया। देररात स्वाट टीम किशोरी को लेकर एटा पहुंचने की संभवनाएं हैं। बता दें कि थाना अवागढ़ से किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया था।
एसएसपी ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक केके बालियान, महिला कांस्टेबल अनुराधा और विवेचक सहित चार लोगों को निलंबित कर दिया था। मामले में अब तक 10 लोग जेल भी भेजे जा चुके है।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने किशोरी को गुरुग्राम से बरामद कर लिया है। किशोरी को शुक्रवार सुबह परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं आरोपी को जेल भेजा जाएगा।