फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछिया के पोस्टर चस्पा कर कराई मुनादी, ढूंढने वाले को मिलेगा 11 हजार का इनाम

Mon, 04 Feb 2019 08:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
दीवार पर चस्पा लापता बछिया के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाल-गोपालकों की नगरी वृंदावन में गायों के प्रति लोगों की असीम श्रद्धा है। उनके घरों में पली गाय, बछिया उनकी नजरों से दूर हो जाए तो वो तड़प जाते हैं। ऐसा ही एक मामला वृंदावन में इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 
विज्ञापन


मामला कुछ यूं है कि गौतमपाड़ा इलाके में रहने वाले पेशे से अधिवक्ता संजय वल्लभ गौतम के घर में पली बछिया एक दिन अचानक लापता हो गई। और उसका पता नहीं चला तो अधिवक्ता ने उसके फोटो समेत पोस्टर छपवा कर दीवारों पर चिपका डाले। मुनादी करवा दी कि बछिया को ढूंढकर लाने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देंगे।  

26 जनवरी के दिन प्रभात फेरी निकालते वक्त गौतमपाड़ा क्षेत्र में संजय के घर के बाहर बंधी उनकी बछिया लापता हो गई। जैसे ही उन्हें इसका पता चला उन्होंने सारा काम छोड़कर स्थानीय गोशालाओं में बछिया की खोजबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की दीवारों पर चस्पा किए पोस्टर

कई लोगों से पता किया, लेकिन बछिया कहीं नहीं मिली। तब दुखी होकर उन्होंने शहर की दीवारों पर अपनी बछिया के लापता होने के पोस्टर चिपका डाले। फिर मुनादी कराई और बछिया को ढूंढने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। 

संजय को आशंका है कि बछिया को गोतस्करों ने गायब किया है, उन्होंने कहा कि बछिया नहीं मिली तो वह गो वध निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कराएंगे। संजय के घर में कई गाय भी पली हुईं हैं। 

गो पालक संजय के अनुसार लापता बछिया दो साल की है। उसके जाने से बाद से बछिया की मां, दो बहनें (अन्य दो बछिया) और एक जन्मांध भाई (सांड़) ने खाना तक छोड़ दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें