फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक गौतम बुद्ध नगर के एक होटल में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बैंक ऑफ इंडिया की जागीर ब्रांच के शाखा प्रबंधक को कोतवाली पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर के होटल से ढूंढ निकाला। जब जानकारी ली तो बताया कि काम व पारिवारिक दबाव के चलते बिना बताए चले गए थे। बृहस्पतिवार को परिजन ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह बैंक ऑफ इंडिया की जागीर शाखा में प्रबंधक हैं। बृहस्पतिवार को जब वह बैंक नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने परिजन को सूचित किया। खोजबीन करने के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो भाई विवेक ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। एसपी अशोक कुमार राय ने इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को तलाश के लिए निर्देशित किया। इंस्पेक्टर ने एसआई जैकब फर्नाडीज, स्वॉट और साइबर सेल टीम के साथ शाखा प्रबंधक को देररात गौतमबुद्ध नगर के एक होटल से ढूंढ निकाला। टीम उन्हें लेकर कोतवाली आई। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि बैंक के कार्य की अधिकता और पारिवारिक दबाव की वजह से वह फोन स्विच ऑफ कर चले गए थे। पुलिस ने उन्हें परिजन की सुपुदर्गी में ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें