फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरसाना में मिला लापता अनुज

विज्ञापन
विज्ञापन
26 जून को संत प्रेमानंद महाराज से ली थी दीक्षा , पूछताछ जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। हाथरस पुलिस ने तीन महीने से लापता सादाबाद क्षेत्र के गांव बरमानी निवासी 17 वर्षीय अनुज चौधरी को शनिवार देर शाम बरसाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही उसके लापता होने और बरसाना पहुंचने से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आ सकेगी।
शुक्रवार को आश्रम के बाहर धरना दे रहे सादाबाद के गांव बरमानी निवासी राजवीर ने बताया था कि अनुज ने 26 जून को संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। इसके बाद वह आश्रम से घर लौट आया था। तीन जुलाई को वह दोबारा संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आश्रम जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके साथ आश्रम से मिली कंठी माला और तीन पुस्तकें भी थीं।
विज्ञापन

अनुज आश्रम जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर राजवीर ने पांच जुलाई को सादाबाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को अनुज की बरामदगी की मांग के लिए परिजन ने आश्रम के बाहर धरना भी दिया था। इस दौरान पुलिस ने परिजन को चार दिन में अनुज को बरामद करने का भरोसा दिया था। इसके अगले ही दिन शनिवार देर शाम पुलिस ने उसे बरसाना क्षेत्र से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अनुज को हाथरस पुलिस ने बरसाना से बरामद किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही उसके लापता होने के पीछे की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें