फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से किशोरी की मौत: मां ने लगाया दरिंदगी के बाद फेंकने का आरोप, पुलिस बोली- हादसे में गई जान

Tue, 08 Sep 2026 09:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रक्षाबंधन की शाम लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी चार दिन बाद गंभीर घायल हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में मिली, जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। मां ने बेटी के साथ गलत काम के बाद उसे कार से फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी रक्षाबंधन की शाम घर से लापता हुई। वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी जाने वाले मार्ग पर कार की टक्कर में घायल हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर आए परिजन ने मामले में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


किशोरी की मां का आरोप है कि चार दिन बाद थाना छत्ता पुलिस ने घर आकर बेटी के एक्सीडेंट की जानकारी दी। परिजन एसएन मेडिकल पहुंचे तो वो गंभीर अवस्था में थी। मामले में थाना हरीपर्वत पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बेटी के प्राइवेट पार्ट से खून बहते देखा। उसके साथ गैंगेरेप कर कार से फेंकने की आशंका है। इलाज के दौरान एक व्यक्ति एसएन आया था और खुद के द्वारा बेटी का इलाज पहले निजी अस्पताल में कराने की जानकारी दी थी। उन्हें इलाज के लिए और रुपये देने को कहा पर उन्होंने मना कर दिया। सोमवार देर रात किशोरी ने एसएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। 

इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोग एकत्र हो गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर नारेबाजी की। किशोरी का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाने और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। एसीपी क्षेत्र श्वेता वर्मा ने बताया कि किशोरी कार की टक्कर से घायल हो गई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है। मामले में कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। परिजन के आरोप पर जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें