फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनुपरीः पेड़ से बांधकर बालक के साथ किया 'गंदा काम', मां से मारपीट

Fri, 26 Jun 2020 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मूकबघिर चचेरे भाई को भी धमकाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरावली थाना क्षेत्र में खेत पर बकरी चराने गए एक 10 वर्षीय बालक के साथ आरोपी ने पेड़ से बांधकर कुकर्म किया। धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देगा। जानकारी होने के बाद जब मां शिकायत करने गई तो उनके साथ भी मारपीट की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय एक बालक गुरुवार सुबह करीब आठ अपने चचेरे मूकबघिर भाई के साथ खेत पर बकरियां चराने के लिए गया था। आरोप है कि वहां गांव निवासी 28 वर्षीय युवक ने बालक को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसके साथ कुकर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा। मूकबघिर चचेरे भाई को भी धमकाया। बालकों ने घर पर पहुंच कर साथ हुई घटना की जानकारी दी। 

पीड़ित की मां जब आरोपी के घर शिकायत लेकर गई तो नामजद लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं पुलिस ने बालक को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर प्राप्त हुई है, पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -शिवकुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें