फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: जमानत पर बाहर आते ही दुष्कर्म के आरोपी को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती; हालत है नाजुक

Fri, 26 Jan 2024 07:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दुष्कर्म के आरोपी के जमानत पर जेल से रिहाई के बाद ही गोली मार दी गई। वारदात देर रात की है, जब वो अपने घर जा रहा था। परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल .युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते जमानत पर छूटकर आए दुष्कर्म के आरोपी पर बुधवार रात युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके पेट में लगी थी। गोली लगते ही युवक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया। सीओ सिटी ने थाना पुलिस के साथ घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


मोहल्ला झलकारी नगर निवासी बबलू करीब तीन से चार माह पूर्व मोहल्ले के ही मंजू की बेटी को भगा ले गया था। जिसमें पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था और आरोपी बबलू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। आरोपी जेल जाने के दो माह बाद ही जमानत पर छूट आया। उसके बाद से मंजू और उसका भाई दिनेश बबलू से रंजिश मानने लगे थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे बबलू मोहल्ले की ही एक दुकान से परचून का सामान लेने के लिए गया था। तभी वहां पहले घात लगाए बैठे मंजू और दिनेश ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। 


फायरिंग में गोली उसके पेट में लगी जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी हिमांशु गौरव और थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित सरकारी ट्रामा सेंटर आ गए। जहां से जानकारी लेने के बाद घटना स्थल का मुआयना किया। सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मंजू और दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें