फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर लूट: पत्नी के मुंह में ठूंसा कपड़ा...फिर पुलिस चौकी के सामने से भागे, सीसीटीवी से खुलासा

Sat, 31 Aug 2024 08:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गुड़ की मंडी में वरिष्ठ अधिवक्ता के घर लूटपाट करने के बाद बदमाश पुलिस चौकी के सामने से भागे थे। सीसीटीवी में पुलिस ने सरगना और उसके साथियों को चिन्हित कर लिया है। 
 
विज्ञापन
जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की  गुड़ की मंडी में वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूषचंद पाठक के घर लूटपाट करने के बाद बदमाश बेखौफ होकर घटिया पुलिस चौकी के सामने से रामबाग की तरफ निकल गए। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने सरगना अर्जुन और उसके साथियों को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन





 

मदन मोहन थाना गेट के निकट गुड़ की मंडी मोहल्ले में बृहस्पतिवार को चार बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी जयति पाठक और अधिवक्ता के भाई नितिन पाठक को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने जयति के सिर में तमंचे की बट प्रहार कर घायल कर दिया था। लूटेरे अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी आदि लूटे थे।




 

घटना के बाद पुलिस ने रंगाई पुताई करने वाले लोगों से अर्जुन के बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज जांचने पर बदमाश भागते हुए नजर आए। जो घटिया पुलिस चौकी से होकर रामबाग तक नजर आए हैं। दूसरी तरफ लूट की इस वारदात से अधिवक्ता का परिवार दहशत में है। अधिवक्ता ने बताया कि अर्जुन कई बार उनके यहां काम कर चुका था। इसलिए उस पर शक नहीं हुआ था। वह हाल में ही मोहल्ले में दूसरे के घर में रंगाई पुताई करके गया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एसओ एमएम गेट ने बताया कि सर्विलांस टीम को लुटेरों के कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।

 
विज्ञापन

दो साल पहले जेल गया था अर्जुन
अधिवक्ता के घर लूट करने वाला सरगना अर्जुन को दो साल पहले न्यू आगरा पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि उसे छेड़खानी की घटना में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह यहां किराए का मकान छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें