फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले व्यापारी को दी लिफ्ट, फिर रास्ते में कार सवारों ने दिया इस वारदात को अंजाम

Fri, 31 Aug 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में आगरा से लौट रहे व्यापारी को कार सवार बदमाशों ने उसकी ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद बदमाश व्यापारी से पिस्टल, नौ हजार रुपये की नकदी, अंगूठी लूटकर ले गए। बदमाश व्यापारी को घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।       
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के धुमरी निवासी धर्मेंद्र उर्फ शल्लू पुत्र शिवकुमार एक बाइक कंपनी की एजेंसी संचालक है। गुरुवार की देर रात वो आगरा से घर लौट रहा था। उसी समय रोडवेज बस स्टैंड पर कार सवार चार बदमाशों ने व्यापारी को धुमरी तक पहुंचाने की कह कर बैठा लिया। इसके बाद बदमाश उसे जीटी रोड मंडी समिति की तरफ ले गए।

धर्मेंद्र ने विराध करते हुए बदमाशों से गाड़ी रोकने को कहा। इस पर बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करनी शुरू कर दी। यह देख व्यापारी ने पिस्टल निकालने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उससे पिस्टल छीन ली और गोली मार घायल कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश व्यापारी के पास से उसकी लाइसेंसी पिस्टल, नौ हजार रुपये की नकदी और अंगूठी लूटकर ले गए। गोली लगने से घायल व्यापारी को सेंथरी समीप फेंक दिया। बाद में पीड़ित ने किसी तरह सेंथरी पुलिस चौकी पर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें