फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: प्रदेश में बढ़ा कद, हाईस्कूल में 8वें, इंटरमीडिएट में 29वें स्थान पर ताजनगरी

Sun, 19 Jun 2022 12:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बीते वर्ष (2021) में जिले में किसी को टॉपर का तमगा नहीं मिला था। कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई थी। फार्मूले के आधार पर परिणाम दिया गया था। इस बार विद्यार्थियों ने कमाल कर दिया, जिससे प्रदेश में जिले का कद बढ़ा है। 
विज्ञापन
खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षा में आगरा जिले का परिणाम हाईस्कूल में 91.84 फीसदी और इंटरमीडिएट में 87.55 फीसदी रहा है। आगरा हाईस्कूल के परिणाम में जिले में 8वें और इंटरमीडिएट के परिणाम में 29वें स्थान पर है। वर्ष 2020 की परीक्षा में हाईस्कूल में 13वें व इंटरमीडिएट में 57वें स्थान आया। तब परिणाम क्रमश: 88.31 फीसदी और 72.84 फीसदी रहा था। 

विज्ञापन


 वर्ष 2020 की अपेक्षा जिले के हाईस्कूल के परिणाम में 3.53 फीसदी और इंटरमीडिएट के परिणाम में 14.71 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बोर्ड के आंकड़े के मुताबिक जिले में हाईस्कूल में 65,371 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 58,260 परीक्षा में शामिल हुए और 53,508 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। 

इंटरमीडिएट में 52,395 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 48,070 परीक्षा में उपस्थित हुए और 42,084 ने सफलता हासिल की है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि जिले का परिणाम बेहतर हुआ है। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों और विद्यालय प्रशासन व प्रबंधन को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के सभी जिलों का परिणाम प्रदेश के औसत से अधिक  

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि हाईस्कूल में मंडल के सभी जिलों का परिणाम प्रदेश के औसत से अधिक रहा है। इंटरमीडिएट में आगरा और मथुरा जिले का परिणाम प्रदेश के औसत परिणाम से अधिक है। सभी सफल छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं। यदि किसी को उम्मीद से कम अंक मिलने हैं तो निराश नहीं होना चाहिए, आगे और अधिक मेहनत करना चाहिए। 

इस बार बेहतर रहा परीक्षा परिणाम

वर्ष  हाईस्कूल इंटरमीडिएट
2022 91.84 87.55
2020 88.31 72.84
2019  86.10  67.89
2018 81.19 65.07
2017 89.30 84.32
2016 94.28  86.30
2015 88.46 91.92

ये हैं आगरा के टॉपर 

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में आगरा के छात्र वीकेश और प्रशांत ओझा ने 92.67 फीसदी अंक हासिल कर खुद को जिले में अर्श पर काबिज किया है। वीकेश शमसाबाद के नगला पाटम स्थित ठाकुर काली चरण सिंह इंटर कॉलेज के छात्र हैं। प्रशांत ओझा जैतपुर कलां के सिद्धांत राज इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में बाह के छात्र विक्रम सिंह 92 फीसदी अंकों के साथ आगरा जिले के टॉपर बने हैं। विक्रम सिंह आशाराम रामनिवास इंटर कॉलेज के छात्र हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें