आगरा के कोठी मीना बाजार स्थित फूड कोर्ट के बाहर रविवार शाम को दिल्ली की रहने वाली महिला की दो बदमाश चेन लूटकर ले गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
कोठी मीना बाजार स्थित फूड कोर्ट के मालिक दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली से उनकी मामी नीलम गुप्ता आई थीं। रविवार शाम साढ़े चार बजे वह बाहर खड़े होकर परिवार की अन्य महिला से बात कर रही थीं।
तभी साकेत चौराहे की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश आए और गले की चेन तोड़ ले गए। नीलम ने शोर मचाया। वह पीछे भी दौड़ीं लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।