फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: हाथ-पैर बांधकर चालक को खेत में फेंका, कबाड़ लदा कैंटर लूट ले गए बदमाश

Mon, 25 Jan 2021 05:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र में रविवार की रात डीसीएम सवार चार बदमाशों ने एक कैंटर चालक को बंधक बना लिया। मारपीट करने के बाद उसे हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया। इसके बाद कैंटर लूट ले गए। किसी तरह से मुंह से कपड़ा हटने के बाद चालक ने शोर मचाया। तब ग्रामीणों ने उसे मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी कुलवंत सिंह अपना ही कैंटर चलाते हैं। 24 जनवरी को वह कानपुर से कबाड़ लेकर पंजाब के लिए रवाना हुए थे। देर रात वह भोगांव थाना क्षेत्र में गांव अरमसराय के पास पहुंचे। पीड़ित के अनुसार तभी एक डीसीएम ने ओवरटेक कर रोक लिया। 

उसमें से उतरे दो लोगों ने पहले तो उससे शिकोहाबाद जाने का पता पूछा। पीड़ित के अनुसार उसके मना करते ही दोनों ने उसे गाड़ी से बाहर खींच लिया और पीटने लगे। इस बीच डीसीएम से दो अन्य बदमाश भी आ गए। चारों उसे पकड़ कर उसे पास ही खेत में ले गए। वहां हाथ-पैर और मुंह बांधकर डाल दिया। इसके बाद लुटेरे कैंटर लूट ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से कुलवंत ने मुंह पर बंधा कपड़ा हटाने के बाद शोर मचाया। कुछ ग्रामीणों ने वहां आकर उसे मुक्त कराया। थाने पहुंचकर पीड़ित ने तहरीर दी। बताया कि कैंटर में कबाड़, 10 हजार की नकदी और मोबाइल भी रखा था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। 

क्षेत्राधिकारी (सीओ) भोगांव अमर बहादुर सिंह ने कहा कि कैंटर चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हुई हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें