फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ग्राहक बनकर आए बदमाश सराफ से छीन ले गए सोने की पांच अंगूठी, रेकी के बाद की वारदात

Mon, 27 Dec 2021 07:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में स्कूटर सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों बदमाश ग्राहक बनकर दुकान पर आए तो सराफ से सोने की पांच अंगूठी छीन ले गए। 
विज्ञापन
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में सोमवार को ग्राहक बनकर दुकान पर आए स्कूटर सवार दो बदमाश सराफ से पांच अंगूठी छीनकर ले गए। सराफ के शोर मचाने पर लोग जुट गए। बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वो हाथ नहीं आ सके। घटना सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सुनील कुमार बालाजी पुरम के रहने वाले हैं। उनकी शंकरगढ़ की पुलिया पर सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। सुनील ने बताया कि रविवार दोपहर को पिता रमेश चंद दुकान पर बैठे हुए थे। तभी दो युवक स्कूटर से आए। इनमें से एक दुकान के अंदर आ गया, जबकि दूसरा स्कूटर स्टार्ट करके खड़ा रहा।
दुकान में आए युवक ने रमेशचंद से कहा कि आपके बेटे सुनील से अंगूठी के लिए बात हुई थी। वह अंगूठी लेना चाहता है। इस पर रमेशचंद ने तिजोरी खोलकर पांच अंगूठी निकाली। वह अंगूठी का पैकेट काउंटर पर रखने वाले थे, इससे पहले ही बदमाश पैकेट हाथ से छीनकर स्कूटर पर बैठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किया पीछा, हाथ नहीं आए बदमाश 
रमेश चंद ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश शंकरगढ़ की पुलिया से आगे की तरफ भाग गए। पैकेट में पांच अंगूठी थीं। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वो हाथ नहीं आ सके। सुनील ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इनमें घटना कैद हो गई है। 

पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। अंगुठियों की कीमत तकरीबन 50 हजार रुपये है। सीओ लोहामंडी एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने वारदात की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रेकी के बाद वारदात
बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। क्योंकि उन्होंने रमेशचंद से सुनील का नाम लिया था। उनकी दुकान पर सुनील का नाम लिखा हुआ है। इससे आशंका है कि बदमाशों ने नाम पहले देख लिया था। वह सुनील के दुकान पर नहीं रहने का इंतजार कर रहे थे। पिता से जाते ही उनका नाम लिया। इससे पिता ने समझा कि बेटा दोनों को जानता होगा। उन्होंने अंगूठी थमा दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें