फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में गोतस्करों ने पुलिस को छकाया: एक्सप्रेसवे पर टोल का बैरियर तोड़ा, गोवंश से लदे वाहन छोड़कर भागे

Mon, 27 Dec 2021 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में रविवार रात को गोतस्करों ने पुलिस को खूब छकाया। पुलिस ने पीछा किया। नाकाबंदी की, लेकिन गोतस्करों को नहीं पकड़ पाई। तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़कर भाग रहे गोतस्करों की सूचना पर अलर्ट हुई मथुरा पुलिस ने राया कट पर ट्रक लगाकर गोतस्करों का रास्ता रोका। तस्कर ट्रक से कूदकर भाग गए। इतना ही नहीं नेशनल हाईवे पर भी गोतस्करों ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ी दी। 

विज्ञापन

आगरा की तरफ से रविवार रात एक ट्रक में गाय लादकर गोतस्कर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा की तरफ जा रहे थे। खंदौली टोल प्लाजा पर ट्रक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। गोतस्करों ने टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़ा और भाग निकले। इसके बाद पुलिस का वायरलेस घनघनाने लगा। 
ट्रक लगाकर रोकने का किया था प्रयास
मथुरा में थाना राया पुलिस को अलर्ट कर दिया। करीब तीन बजे राया कट पर ट्रक लगाकर रास्ते को पुलिस ने रोका। गोतस्करों ने राया कट से उतरने की कोशिश की। मगर सामने पुलिस को देखकर गोतस्कर ट्रक से कूदकर भाग गए। ट्रक में 16 गाय और चार सांड़ लदे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना रिफाइनरी क्षेत्र में भी नहीं पकड़े गए
पुलिस ने गोतस्करों का पीछा भी किया। मगर कोहरा और अंधेरे होने के कारण पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। नेशनल हाईवे पर भी रात को गोतस्करों की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस ने गोतस्करों के एक कंटेनर को घेर लिया, लेकिन गोतस्कर कंटेनर छोड़कर भाग गए। 

उधर, कोसीकलां में गांव गढ़ी बरबारी के पास पुलिस ने गोतस्करों को घेरा, लेकिन यहां भी तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। वह एक मेटाडोर को छोड़कर भाग गए। मेटाडोर में आधा दर्जन गोवंश लदे मिले। 

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि रात को कई जगह पुलिस और गोतस्करों का आमना-सामना हुआ। तीन वाहन पकड़े गए हैं। गोतस्कर भागने में सफल रहे। उनकी तलाश कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें